फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खंभे से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, घायल

खंभे से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, घायल

Tue, 04 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खंभे से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, घायल
फोटो
विज्ञापन

खंभे से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, घायल
कप्तानगंज कस्बे में खंभे पर तार जोड़ रहा था
सीने में क्लैंप लगने से जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। कस्बे में मंगलवार को खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा प्राइवेट लाइनमैन करंट लगने से जमीन पर आ गिरा। सीने में क्लैंप लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखकर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी 19 वर्षीय प्रदीप सोनकर पुत्र गंगाराम सोनकर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करते हैं। मंगलवार को फोरलेन के अंडरपास के निकट खंभे पर चढ़कर गांधी आश्रम की लाइन जोड़ रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसे प्रदीप खंभे से नीचे गिरने के दौरान क्लैंप से ज्यादा घायल हो गए। सीने में क्लैंप घुसने से आसपास मौजूद लोग आनन-फानन कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर विनोद कुमार ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र कुमार की हालत सुधरी, डिस्चार्ज
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में सोमवार रात लगभग 7:30 बजे करंट लगने से 28 वर्षीय राजेंद्र कुमार चौधरी झुलस गए। घरवालों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार देखते हुए डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। राजेंद्र चौधरी घर के सामने लगे विद्युत पोल पर लटक रहे ढीले तारों को बांस से सीधा करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए थे। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि हालत सामान्य होने पर दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed