फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बारात में मनबढ़ों का हमला, तीन जख्मी

बारात में मनबढ़ों का हमला, तीन जख्मी

Sat, 10 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
बारात में मनबढ़ों का हमला, तीन जख्मी
सोनहा क्षेत्र के परसाकुतुब गांव में शुक्रवार रात डीजे पर नाचने गाने को लेकर मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए जबकि भगदड़ में कई चोटहिल हैं। घराती पक्ष से 10 के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। मामला दो समुदायों के बीच का होने से गांव में तीन थानों की पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परसाकुतुब गांव में लक्ष्मन चौधरी के बेटी की शादी थी। सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज क्षेत्र के बनकटी निवासी गुरुदयाल बेटे की बारात लेकर आए थे। रात करीब 11.30 बजे द्वारपूजा के समय बारातियों की भीड़ में गांव के ही 12 से 14 की संख्या में दूसरे समुदाय के युवक घुस गए। गाने और डांस को लेकर बारातियों से बवाल शुरू कर दिया और मारपीट कर चंद्रभान, वेदमन व राम उजागिर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपद्रवियों की संख्या और लाठी डंडे से मारपीट होती देखकर भगदड़ मच गई जिससे कई अन्य बारातियों को भी चोटें आईं। दुल्हन के भाई विश्राम चौधरी ने ग्राम प्रधान सहित गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बारात में बवाल की सूचना पर एडिशनल एसपी सहित जिले की क्यूआरटी और तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। घटना से नाराज लोगों से बात कर मामला शांत कराया। गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस लगा दी गई हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात वापस ले जाने पर अड़े बाराती
मारपीट से नाराज दूल्हा पक्ष के लोग बगैर शादी के बारात वापस ले जाने पर अड़ गए। इससे परेशान दुल्हन पक्ष मिन्नतें करने लगा। लेकिन मान मनौव्ल का कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सोनहा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और दूल्हे पक्ष को विवाह करने के लिए राजी किया। बाद में विवाह किसी तरह संपन्न हुआ।

गांव वालों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
शनिवार को गांव पहुंचे सीओ रूधौली कृष्णमुरारी सें गांव वालों ने अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यह कोई पहली घटना नही हैं। इसी गांव में ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों में भी बारात में जाकर नाच देखने के बहाने अराजकतत्व बवाल कर चुके हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव का माहौल किसी को भी नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा।


हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे
भानपुर। परसाकुतुब में द्वार पूजा के दौरान दूसरे समुदाय के युवकों की ओर से लाठी डंडे से हुए हमले के बाद गुस्सा बढ़ गया है। बवाल के दौरान ही बारातियों ने स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी पूरी जानकारी दी। घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नदीश्वर दत्त ओझा, जिला संयोजक इंद्र प्रकाश शुक्ला भी शनिवार को पीड़ित लड़की पक्ष के घर पहुंचे। लोगों से बवाल के बारे में जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने घटना में शामिल अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed