फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सर्राफा कारोबारी के घर से सात लाख के गहने चोरी

सर्राफा कारोबारी के घर से सात लाख के गहने चोरी

Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी के घर से सात लाख के गहने चोरी
सराफा कारोबारी के घर से सात लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

परशुरामपुर के सिकंदरपुर के सोनार के लॉकर में थे गहने
छानबीन करने पहुंची पुलिस, एसओ बोले नहीं मिली तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में सराफा व्यवसायी बृजमोहन सोनी के घर में मंगलवार की रात चोरों ने करीब सात लाख कीमत के जेवरात पर हाथ साफ किया। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने लॉकर खोल कर चार लाख रुपये के सोने और तीन लाख रुपये कीमत की चांदी के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

व्यवसायी के अनुसार परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोए थे। रात में बृजमोहन की भाभी सुमन की नींद खुली तो उसने बाहर का दरवाजा खुला देख अनजाने डर से परिवार वालों को आवाज देकर जगाया। सबने घर में खोजबीन करने लगे तो एक कमरे में रखा लॉकर खुला पाया। इसमें से सारे जेवरात गायब थे। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। भोर में पांच बजे के करीब पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कई सवाल निरुत्तर रहे। लॉकर व मेन दरवाजे की चाभी चोरों को बिना ताला तोड़े ही कैसे मिली, इसका कोई जवाब नहीं मिला। परशुरामपुर के थानेदार पंकज गुप्ता का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed