{"_id":"5c0aa22ebdec2241454bc266","slug":"31544200750-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती-युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती-युवक का शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
बभनान क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण करते डीआईजी रेंज देवीपाटन मंडल अनिल कुमार राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान (बस्ती)। सीमावर्ती जनपद गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बारा खां गांव में 27 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर सागौन के पेड़ से मफलर में बांधकर युवक का शव लटकाया गया था। जबकि वहां से महज 10 मीटर दूर स्थित सूखे तालाब में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था। पूरे क्षेत्र में ऑनर किलिंग की चर्चा है। मौके पर पहुंचे देवीपाटन मंडल के डीआईजी अनिल कुमार राय ने बताया कि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर गौर करते हुए तफ्तीश कर रही है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करेगी।
शुक्रवार भोर में गन्ना काटने खेत में जा रहे गांव के किसानों की नजर मफलर के सहारे सागौन के पेड़ से लटकते युवक के शव पर पड़ी। जो कि पास के तालाब के तटबंध पर स्थित था। लोग समीप पहुंचे तो कुछ ही दूर पर युवती का शव भी पड़ा था। उसके शरीर पर कुर्ता था, लेकिन सलवार व चप्पल 12-15 फीट दूर मिला। उसके मुंह से झाग निकला था। जबकि एक प्लास्टिक की थैली में सफेद कीटनाशक जैसा पाउड़र पड़ा था। जबकि युवक के शरीर पर नीली जींस, काली टी-शर्ट के ऊपर भूरे रंग की जैकेट थी। दोनों के मोबाइल भी आसपास पड़े थे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।