फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पैसेंजर ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट

पैसेंजर ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट

Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट
जहरखुरान यात्री का सामान लूटकर फरार
विज्ञापन

गोंडा व गौर रेलवे स्टेशन के बीच हुई घटना

अमर उजाला ब्यूरो
गौर। लखनऊ से पैसेंजर ट्रेन से घर आते समय 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मी को जहरखुरानों ने रास्ते में नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया। गोंडा और गौर रेलवे स्टेशन के बीच हुई इस घटना के बाद गौर रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जहरखुरानी के शिकार यात्री को लखनऊ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुहवा निवासी संपूर्ण कश्यप लखनऊ में खनन विभाग में कार्य करते हुए 2014 में सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद चिनहट में घर बनाकर परिवार सहित रहने लगे। रविवार को रात में गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन से गांव आने के लिए निकले। गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सोमवार को भोर में गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन में बैठ गए। इसी बीच परिवार के लोगों से मोबाइल फोन पर उन्होंने बात भी की और परिवार के लोगों को उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेन से अब गौर के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने परिवार के किसी सदस्य को स्टेशन पर भेजने के लिए भी कहा। इसी बीच ट्रेन में सीट पर बैठे कुछ लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गए। उनके अचेत होने पर जहरखुरानों ने बैग में रखे कीमती सामानों के अलावा जेब में मौजूद एक लाख 25 हजार नकद, गले में पड़ी सोने की चेन निकाल लिया। जहरखुरान उन्हें अचेत अवस्था में गौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर छोड़ कर भाग निकले। स्टेशन पर रिसीव करने पहुंचे परिवार के लोगों ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो दंग रह गए। परिवार के सदस्य जनार्दन प्रसाद व संपूर्ण कश्यप के बड़े पुत्र किशन कुमार ने बताया कि गांव में एक मित्र के यहां लड़की की शादी समारोह में कुछ सामान व रुपये देने थे। इसीलिए वह लखनऊ से गांव जा रहे थे। तभी पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर सामान व रकम लूट लिया। परिवार के लोगों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने इस तरह की घटना की जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed