{"_id":"5b3d024b4f1c1bae288b4947","slug":"31530724939-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ढंग से बने तत्काल टिकट के दो यात्री गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध ढंग से बने तत्काल टिकट के दो यात्री गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध ढंग से बने तत्काल टिकट के दो यात्री गिरफ्तार
एमपी और हरियाणा से बने तत्काल टिकट पर यात्रा कर रहे थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले के अलावा गैर जनपदों में अंतर्राज्यीय टिकट के दलालों का गैंग सक्रिय है। इसका खुलासा आरपीएफ ने बुुधवार को तब किया जब ऐसे ही तत्काल के टिकट पर दो यात्री आरपीएफ के थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव के हत्थे चढ़ गए। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। ये दोनों टिकट एमपी और हरियाणा से बनवाए गए थे और दलालों ने इसे उपलब्ध कराया था।
गैर जिलों से अनाधिकृत ढंग से तत्काल टिकट का कारोबार दलाल संचालित कर रहे हैं। इसकी शिकायत मिलते ही आरपीएफ सक्रिय हो गई और ऐसे टिकट पर यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे सिद्धार्थनगर निवासी मोहम्मद अब्दुल सत्तार और मोहम्मद सेहर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ इंसपेक्टर नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अनाधिकृत रूप से संचालित नेटवर्क की भनक लगते ही टीम सक्रिय हो गई। ऐसे गिरोह की तलाश में मुखबिरों को लगाया गया है। पूरी रात टीम ने सुराग लगाया है और तमाम महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। थानाध्यक्ष ने यात्रियों को आगाह किया है कि वे ऐसे दलालों के झांसे में कत्तई न आएं, वरना मुसीबत में फंस जाएंगे।