फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जेल में मारपीट के मामले में 29 बंदियों पर मुकदमा 18-39-00

जेल में मारपीट के मामले में 29 बंदियों पर मुकदमा 18-39-00

Sat, 10 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
जेल में मारपीट के मामले में 29 बंदियों पर मुकदमा 18-39-00
जिला जेल में 25 मई की रात बंदी रक्षक से हुई मारपीट मामले में करीब 15 दिन बाद पुलिस जगी है। शुक्रवार को छह नामजद एवं 23 अज्ञात बंदियों के खिलाफ बंदी रक्षक पद्माकर पांडेय की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बंदी रक्षक पद्माकर पांडेय ने मारपीट के साथ राजकीय कार्य में बाधा डालने, तथा तोड़फोड़ करने की तहरीर दी थी। बंदी रक्षक ने बताया है कि 25 मई को जेल में नाइट ड्यूटी पर तैनात थी। किसी बात पर सोनू उर्फ धोनी तिवारी को चेताया था। इससे नाराज धोनी अपने सहयोगी विक्की सिंह तेवतिया, प्रिंस उर्फ मजफरुलहक, सूरज मिश्र, रोहित उर्फ राहुल, जनार्दन के साथ मिलकर बंदी रक्षक से मारपीट की। किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। उपद्रव में 23 अन्य बंदी भी शामिल थे जिनके खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया गया है। जेलर वीके मिश्र ने बताया कि उक्त कैदियों ने एकत्रित होकर बंदी रक्षक पर हमला बोल दिया था। बाद में इन सभी ने जेल में तोड़फोड़ भी की थी। जिसके संबंध में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed