फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 thieves caught 00

चोरी में तीन गिरफ्तार, गहने, कपड़े बरामद

Mon, 26 Feb 2018 11:39 PM IST
basti
basti Updated Mon, 26 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
3 thieves caught 00
पुजिस की गिरफ्त में आए चोर। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर। 
विज्ञापन

फरवरी में क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ चोरियों के बाद सक्रिय पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। कपड़े, गहने आदि बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया। आरोपी नेपाल, श्रावस्ती और गोंडा जिले के रहने वाले हैं। परशुरामपुर थानाध्यक्ष रवि राय ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को चौरी कस्बे से सटे कन्हैया सेठ के आम के बाग से रविवार शाम करीब 3:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है। तीनों के पास से बैग तथा अन्य सामान भी मिले हैं। 
एसओ परशुरामपुर का कहना है कि जब कड़ाई से इन लोगों से पूछताछ की गई तो क्षेत्र में हुई वारदात को कबूला। पकड़े गए लोगों में गिरधारी पासी ग्राम मेटहिया थाना भगवानपुर जिला बांके नेपाल, राजेश चौहान उर्फ पुजारी निवासी ग्राम टड़वा थाना भिनगा जिला श्रावस्ती और रामकुमार वर्मा निवासी भैंसा थाना नवाबगंज जिला गोंडा जनपद गोंडा के नाम शामिल हैं। तीनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की छह जोड़ी पायल, 12 जींस पैंट, नौ साड़ियां, आठ हजार नकद बरामद किया गया। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले दो सब्बल, एक पेचकस तथा शटर तोड़ने का गुल्ला भी आरोपियों के पास से मिला है।  
विज्ञापन

ज्वेलरी और कपड़े के दुकान में की थी चोरी 
एसओ के मुताबिक वेरता के दोनों दुकानदार रामगोपाल सोनी और रामअजोर वर्मा तथा चौरी के कपड़ा व्यवसायी रामकुमार को थाने बुलाया गया। दुकानदारों ने अपने सामान की पहचान की। बताया कि पिछले दिनों हुई दुकान में चोरी में यही सब सामान गायब हुए थे। चोरों ने 15/16 फरवरी की रात वेरता की दो दुकानों में सेंधमारी कर सामान समेटा ही था, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर बाहर सिवान में फेंक दिया था। इसी तरह चौरी बाजार में भी वेरता की घटना के तीसरे दिन 17/18 फरवरी की रात रेडिमेड गारमेंट की दुकान में चोरी की वारदात हुई। तीनों घटनाओं के खुलासे पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed