{"_id":"5a9059794f1c1b387b8b844a","slug":"3-thieves-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चोरी करने वाले तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चोरी करने वाले तीन पकड़े
basti
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े चोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
एसपी जीआरपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। इनके पास से चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जांच चल रही थी। इसी बीच प्लेटफॉर्म दो, तीन पर संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मुखबिर ने दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जीआरपी चौकी प्रभारी खलीलाबाद एसआई प्रमोद कुमार की टीम के साथ तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में एक ने खुद को बिहार के पटना जिले के थाना पंडारक भगवतीपुर करमौर निवासी संजीत पासवान, दूसरे ने बदायूं जिले के थाना उसैहत ग्राम खैर कटरा निवासी गुड्डू चौहान तथा तीसे ने बिहार के थाना शाहकुंड के ग्राम भागलपुर निवासी मो. इरफान बताया है। इनके पास से जीआरपी ने आरी, पेचकस, पिलास और चोरी के आठ मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष मिश्र ने बताया कि यह तीनों शातिर चोर हैं और ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।