{"_id":"5cd1da2dbdec220745633a9f","slug":"21557256749-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बोलेरो में टक्कर, चालक की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक और बोलेरो में टक्कर, चालक की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ट्रक-बोलेरो में टक्कर, चालक की मौत, सात घायल
तीन की हालत गंभीर, अयोध्या के लिए रेफर किए गए
फोरलेन पर छावनी के रमघटिया गांव के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रमघटिया गांव के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में बोलेरो ट्रक में पीछे से भिड़ गई। चालक कृष्ण कुमार मिश्र (35) की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में बच्चों सहित कुल 12 लोग सवार थे, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी विक्रमजोत से अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुई। अयोध्या के देवकाली स्थित केशरवानी गेस्ट हाउस में भतीजी की शादी में शामिल होने परिवार बोलेरो से अपने घर डुहवामिश्र लौट रहा था। जैसे ही बोलेरो राष्ट्रीय राजमार्ग के रमघटिया गांव के सामने पहुंची थी कि तभी आगे चल रहे एक ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। इसके चलते बोलेरो ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बोलेरो चालक कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र रामधन निवासी डुहवामिश्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में बैठे मृतक के सगे भाई विजय कुमार मिश्रा (45), महिमा तिवारी (18) पुत्री साकेत तिवारी निवासी सुनसुनिया श्रीपतिपुर थाना हर्रैया, विभा मिश्रा (10) पुत्री विजय कुमार निवासी डुहवामिश्र, सूर्य प्रकाश पांडेय (40) पुत्र भगवान प्रसाद निवासी कटिया पांडेय त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर, विशाखा मिश्र (18) पुत्री विजय प्रकाश निवासी डुहवामिश्र, शालू मिश्रा (14) पुत्री विष्णु कुमार, डुहवामिश्र, पिंकी तिवारी (35) पुत्री राम प्रकाश मिश्रा, निवासी त्रिलोकपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज सीएचसी पर हुआ बाद मेें अयोध्या रेफर कर दिया गया। उधर, हादसा हलते ही ट्रक चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
दो घंटे ठप रहा आवागमन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित रमघटिया गांव के सामने हुई दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। करीब दो घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। ट्रक और बोलेरो की टक्कर से तेज आवाज होते ही लोगों को हादसे का अनुमान लग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त बोलेरो से घायलों को बाहर निकाला जबकि चालक कृष्ण कुमार मिश्र का शव ट्रक और बोलेरो के बीच में बुरी तरह से फंस गया था। जिसे निकालने के लिए पुलिस व एनएचएआई कर्मियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर एनएचएआई एंबुलेंस एवं छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने एनएचआई एंबुलेंस से सभी घायल बच्चों एवं अन्य लोगों को सीएचसी विक्रमजोत भेजा। ट्रक में घुसी बोलेरो से राष्ट्रीय राजमार्ग के एक लेन बाधित होने से जाम लग लग गया। एनएचएआई की क्रेन से क्षतिग्रस्त बोलेरो व ट्रक को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
एक झपकी से जश्न की जगह मातम
विक्रमजोत। हादसे का मुख्य कारण ओवरटेक और झपकी बताया जा रहा है। चचेरे भाई की लड़की की शादी में शामिल होने कृष्ण कुमार मिश्रा निजी बोलेरो से परिवार के साथ अयोध्या के देवकाली स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे थे। जहां पूरी रात वैवाहिक कार्यक्रमों को निपटाने के बाद विदाई होते ही पत्नी रीना मिश्रा के साथ घर के लिए निकल पड़े। साथ में कुछ रिश्तेदार और पड़ोसियों के बच्चे भी घर पहुंचने के लिए बोलेरो में बैठ गए। परिवार वालों के मुताबिक पूरी रात कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण लोगों ने सोचा कि घर पहुंचकर आराम करेंगे। कृष्ण कुमार के भाई विजय कुमार की पत्नी पिंकी, अपनी चार बेटियों और एक बेटे के साथ गांव पहुंचाने के लिए साथ में चल पड़ीं। घर से करीब पांच किमी पहले रमघटिया गांव के पास बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे चचेरे भाई राजकुमार मिश्र निवासी डुहवामिश्र ने आवश्यक कार्रवाई के लिए छावनी पुलिस को तहरीर दी है।