फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दे की जांच

कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दे की जांच

Sun, 10 Feb 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दे की जांच
कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दे की जांच
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार, काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद परशुरामपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई। रविवार को कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रविवार की शाम करीब चार बजे परशुरामपुर एसओ पंकज कुमार सहयोगियों के साथ बरहपुर गांव पहुंचे। पुलिस की गाड़ी आते देख धंधे में लिप्त महिलाएं तथा पुरुष घर छोड़कर भाग निकले। गांव में पुलिस ने खेतों, संभावित घरों तथा बाग में जांच की। एक घर के पास गड्ढा बनाकर बड़े-बड़े डिब्बों में लहन रखी गई थी, जिसे नष्ट कर दिया गया। बदलू सोनकर, मनीषा तथा माया निवासी बरहपुर को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच टीम में एसओ पंकज कुमार के अलावा एसआई राजेश दुबे, राजीव सिंह, राघवेंद्र प्रताप, मोतीलाल तथा कांस्टेबल पंकज शाही, आत्मा सिंह, ममता चौहान, अंजू गौड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed