{"_id":"5c0c0882bdec224154008338","slug":"21544292482-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित--बाल बाल बचे अपर जिला जज सिद्धार्थनगर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित--बाल बाल बचे अपर जिला जज सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर के एडीजे हादसे में बाल-बाल बचे
विक्रमजोत के पास कार में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मारी
अपनी ही कार से सिद्धार्थनगर रवाना हुए
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। सिद्धार्थनगर जा रहे अपर जिला जज की कार में बेकाबू डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि एडीजे, पत्नी, गार्ड और चालक सुरक्षित हैं। पुलिस ने डीसीएम को सीज कर दिया है।
हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे छावनी क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास हुआ। अपर जिला जज श्याम नारायण त्रिपाठी अपनी पत्नी और सुरक्षा गार्ड के साथ लखनऊ से सिद्धार्थनगर जा रहे थे। फोरलेन स्थित आदर्श लाइन ढाबे के सामने अपर जिला जज की कार में अचानक पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर भागने लगा तो शंकरपुर के ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। इससे चालक डीसीएम को किनारे छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद अपर जिला जज उसी कार से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।