फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक-बोलेरो की टक्कर में फौजी सहित पांच घायल

ट्रक-बोलेरो की टक्कर में फौजी सहित पांच घायल

Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में फौजी सहित पांच घायल
फोटो
विज्ञापन

ट्रक-बोलेरो की टक्कर में फौजी सहित पांच घायल
अमेठी से किसी कार्यक्रम में देवरिया जा रहे थे लोग
हाईवे रजौली गांव के पास शनिवार देरशाम दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हाईवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पर तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को साइड मार दिया। बोलेरो सवार फौजी सहित पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अमेठी जिले से एक बोलेरो पर सवार होकर पांच लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने देवरिया जा रहे थे। शनिवार शाम करीब छह बजे बोलेरो सवार हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड मार दिया। साइड लगने से अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बोलेरो चालक शकील अहमद (35), शैलेन्द्र कुमार (37), फौजी महेश कुमार (28) पिंटू (31) व नन्हेलाल निवासी रामदयपुर थाना मुंशीगंज जिला अमेठी घायल हो गए। हादसा होते ही पहुंचे आस पास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से सभी को बाहर निकाला। सीएचसी में इलाज के बाद सभी दूसरे वाहन से देवरिया के लिए चले गए। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed