फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांसद ने किया सरेंडर,अंतरिम जमानत पर रिहा

सांसद ने किया सरेंडर,अंतरिम जमानत पर रिहा

Thu, 29 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने किया सरेंडर,अंतरिम जमानत पर रिहा
थानेदार से विवाद मामले में अंतरिम जमानत के क्रम में सांसद हरीश द्विवेदी व उनके सहयोगी अभिनव उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को एसीजेएम द्वितीय मनोज कुमार की अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने दोनों को अंतरिम जमानत देते हुए नियमित जमानत की सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की है। दोनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया गया। इससे पहले सांसद ने आठ जून को सरेंडर किया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में वाल्टरगंज क्षेत्र में किसी मांगलिक कार्यक्रम से वापस आते समय मनौरी चौराहे के पास तत्कालीन थानेदार से विवाद हो गया था। थानेदार वाहन चेकिंग कर रहे थे लेकिन इन लोगों के पास वाहन के कागजात नहीं थे। प्रकरण बढ़ने पर पुलिस ने एसओ की तहरीर पर हरीश द्विवेदी सहित अन्य के विरुद्घ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में पेश किया। इस मामले में सांसद समेत अन्य ने जमानत नहीं कराया, जिसके बाद गैर जमानती वारंट जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed