{"_id":"5cc1fb0bbdec22144631a990","slug":"201556216587-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
हमसफर ट्रेन में घटना को दिया था अंजाम
महिला का पर्स व सोने की चेन लेकर हुआ था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ट्रेनों में चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे को संतकबीरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे ने अपना नाम बेचन पटवा निवासी बरगदवा थाना सोनहा बताया है। एसओ जीआरपी बृजभान पांडेय के अनुसार 20 अप्रैल को गोंडा व बस्ती के बीच हमसफर ट्रेन में एक महिला का पर्स व सोने की चेन लेकर बेचन चंपत हो गया था। इसकी तलाश की जा रही थी। बताया कि एसआई संतकबीरनगर राज नारायन यादव गश्त पर थे, और उन्हें स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूला है। बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से एक सोने की चेन और 2580 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
लंबा है आपराधिक इतिहास
ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बेचन का आपराधिक इतिहास लंबा है। एसओ जीआपी के अनुसार इस पर चोरी व लूट सहित अन्य कई मुकदमे दर्ज हैं। बताते हैं कि यह इतना शातिर है कि किसी को भी अपने झांसे में ले सकता है। इसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।