{"_id":"5c64642ebdec22120179b6fb","slug":"201550083118-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में युवती की मौत
बरामदे में फंदे से लटकी हुई थी
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार की शाम करीब चार बजे उमरिया के ग्रामीणों ने देखा कि गांव निवासी खलीलुल्लाह की बेटी गुलनार घर के बाहर अपने बरामदे की कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गुलनार के पिता खलीलुल्लाह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां मोमिना बच्चों के साथ घर रहती हैं। चार भाइयों व तीन बहनों में गुलनार तीसरे नंबर की थी। पुलिस को दिए तहरीर में मृतका की मां मोमिना ने लिखा है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग पोखरे पर मछली पकड़ने गए थे। लोगों की सूचना पर घर लौटे तो बेटी फंदे से लटकी मिली। थानाध्यक्ष कलवारी जय प्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।