फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संशोधित-छज्जा ढहने से दंपती और दुधमुंहे की मौत

संशोधित-छज्जा ढहने से दंपती और दुधमुंहे की मौत

Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
संशोधित-छज्जा ढहने से दंपती और दुधमुंहे की मौत
छज्जा ढहने से दंपती और दुधमुंहे बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
बनकटी (बस्ती)। दो दिन की बूंदाबांदी एक परिवार पर आफत बनकर आई। शुक्रवार की देर रात छज्जा ढहने से दंपती और दो माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे सोते समय हुआ।
विज्ञापन

लालगंज के बानपुर निवासी चंद्रभान का परिवार दो चारपाई पर अलग-अलग सो रहा था। देर रात अचानक पक्के मकान का छज्जा भरभराकर ढह गया। मलबे में चंद्रभान (40), उनकी पत्नी प्रमिला (38) और दो माह का बेटा दब गया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया, लेकिन तब तक चंद्रभान, प्रमिला और दुधमुंहे बेटे की मौत हो चुकी थी। दूसरी चारपाई पर सो रहे तीन बच्चों में तीन वर्षीय शीतल गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा मजनूं (8) और सीमा (6) बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला सहित पुलिस अफसरों ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक रवि सोनकर ने बताया कि प्रशासनिक मदद के अलावा बच्चों को रहने के लिए आवास, राशन कार्ड भी दिलाया जाएगा। कोटेदार के अलावा गांव के हामिद पाल, सदा यादव, मनोज कुमार, चंद्रशेखर मुन्ना आदि ने पीड़ित परिवार को राशन मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed