{"_id":"5b3d023e4f1c1bbd248b4738","slug":"201530724926-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने किया सहकारी समिति के जमीन का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजों ने किया सहकारी समिति के जमीन का सौदा
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बैरागल साधन सहकारी समिति।
- फोटो : amar ujala
सहकारी समिति की जमीन का बैनामा किया
साधन सहकारी समिति बैरागल और पारा का मामला
सचिव ने जालसाजों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। ब्लॉक की साधन सहकारी समिति बैरागल के भवन व जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताकर सौदा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस जमीन को एक व्यक्ति की ओर से दूसरे को बैनामा करने का तथ्य तब सामने आया जब समिति के सचिव संजीव कुमार सिंह ने एसपी व मुकामी थाने पर जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी। सचिव की मानें तो उस पर तत्काल जमीन खाली कर देने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
एसपी को दिए पत्र में सचिव ने कहा है कि 1977 में साधन सहकारी समिति बैरागल के पक्ष में आठ बिस्वा छह धुर चार गाटा बैनामा किया था। जिसका नए बंदोबस्त में नम्बर गाटा संख्या 300 हो गया है। बैनामाशुदा इस जमीन पर दो बड़े गोदाम और चार कमरों का निर्माण कराया गया। एक गोदाम में साधन सहकारी समिति लिमिटेड बैरागल का ऑफिस व गोदाम तो दूसरी तरफ साधन सहकारी समिति पारा का ऑफिस व गोदाम संचालित होता है। दोनों गोदाम रामजानकी मार्ग पर स्थित वेदपुर शुकुलपुरा बाजार में हैं। यहां से किसानों को खाद बीज उपलब्ध होता है। बीते दिनों आरोपी ने उक्त जमीन पर काबिज होने के लिए कूटरचित बैनामा करा लिया। साधन सहकारी समिति के भवन को स्वयं का बताकर जालसाजों ने 21 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी एक महिला के नाम बैनामा करा दिया। दस्तावेजों में फर्जी गवाह भी लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि तहरीर मिली है। इस मामले में जांच-पड़ताल हो रही है। सहायक आयुक्त, जिला सहायक निबंधक सहकारिता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। यहां समिति का दो गोदाम संचालित होता है। दस्तावेज में कूटरचना कर बैनामा कराया गया है।