फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रामनगर के तालाब में डूबा मासूम, मौत

रामनगर के तालाब में डूबा मासूम, मौत

Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामनगर के तालाब में डूबा मासूम, मौत
रामनगर के तालाब में डूबा मासूम, मौत
विज्ञापन


भानपुर।
रामनगर गांव में ननिहाल आया मासूम घर के किनारे मौजूद तालाब में डूब गया। खोजबीन के बाद जब तालाब में अचेत मिला और डॉक्टर के पास परिवार के लोग ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शीला पत्नी चंद्रेश सोनकर निवासी बेलहरा थाना वाल्टरगंज अपने छोटे भाई की पत्नी के नवजात बच्ची की देखभाल करने मायके रामनगर पिता भूलन के घर आई थी। घर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होने के नाते वह प्रतिमा विसर्जन तक के लिए मायके में ही रुक गईं। परिवार वालों के मुताबिक शीला सोमवार रात तीन साल के बेटे प्रवेश के साथ सो रही थी। इसी बीच बेटा उठकर किसी समय तालाब में पहुंच गया। जब शीला की आंख खुली तो उसने बेटे को खोजना शुरू किया जो तालाब में मिला। आनन-फानन परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी भानपुर भागे जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शीला के दो बच्चे बेटा प्रवेश और एक बेटी है। बेटे की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। गांव में भी गम का माहौल हो गया। उसके घर दुर्गा पूजा की खुशियां भी गम में बदल गईं। नाना भूलन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवेश के पिता चन्द्रेश लखनऊ में रहकर कारोबार करते हैं। ननिहाल में मासूम की मौत से पूरे परिवार पर मानो वज्रपात सा हो गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवेश की मौत से उसके गांव बेलहरा में भी गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed