फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20000 loted, 1 caught

 दिनदहाड़े 20 हजार लूटे, भागते वक्त एक को पकड़ा  

Tue, 02 Apr 2019 11:56 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 02 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
20000 loted, 1 caught
डेमो - फोटो : डेमो
 बभनान (बस्ती)। छपिया थाना क्षेत्र में बभनान एसबीआई ब्रांच से रकम निकालकर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। तीन बदमाशों में एक को लोगों ने गौर थाने के बिसाता गली में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया बदमाश गोंडा जनपद का निवासी है। 
विज्ञापन

 मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पैकोलिया थाने के मरवटिया निवासी अमित भारती अपनी मां शांति को बाइक पर बैठाकर छपिया थाना क्षेत्र की एसबीआई शाखा पहुंचे। यहां मां के बचत खाते से 49 हजार रुपये निकाले और बाइक डिकी में रखकर घर चल दिया। करीब साढ़े 11 बजे दोनों गौर थाना क्षेत्र में स्थित बभनान कस्बे के मुख्य चौक स्थित बिसाता गली में बाइक खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगे। मौका पाकर पीछा कर रहे दो बाइक से पहुंचे तीन बदमाश डिकी खोलकर रुपये लेकर भागने लगे। इसी बीच मां-बेटे पहुंचे। दोनों की बदमाशों से भिड़ंत भी हुई। अभी लोग कुछ समझ पाते बदमाश 20 हजार लेकर फरार हो गए और 29 हजार रुपये बच गए। इस बीच एक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि बदमाश गोंडा जिले के धानेपुर थानाक्षेत्र के दूल्हापार खास का निवासी है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों का नाम पता भी बताया। जिनमें एक प्रेम बरुआर निवासी छज्जवापुर और दूसरा गौरव बरुआर निवासी लखपतनगर थाना मनकापुर है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed