{"_id":"576448384f1c1b515911babd","slug":"200-years-old-idols-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोनबरसा गांव में राधा कृष्ण की मंदिर से मूर्तियां गायब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर। सोनबरसा गांव में स्थित मंदिर से लगभग 200 साल पुरानी राधा-कृष्ण की प्रतिमा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। बृहस्पतिवार रात हुई इस वारदात की जानकारी पुजारी भोला सिंह को तब हुई जब वह घर से शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे। राधा-कृष्ण की प्रतिमा गायब देख उनके होश फाख्ता हो गए। पुजारी ने परशुरामपुर थाने पर तहरीर दी है। जिसमें प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित बताई गई है।
सोनबरसा गांव में राधा-कृष्ण का पुराना मंदिर है। गांव के लोग बताते हैं कि उस मंदिर का निर्माण हरिपाल सिंह ने करीब 200 साल पहले कराया था। गांव के लोग ही मंदिर के पुजारी रहा करते हैं। इस समय भोला सिंह के जिम्मे मंदिर में पूजा-पाठ और रखरखाव का दायित्व है। वैसे तो वह मंदिर में ही रात में भी निवास करते हैं, लेकिन पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण पुजारी मंदिर पर न आकर रात में घर पर ही रुक गए। शुक्रवार की सुबह जब वह मंदिर पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर राधा तथा कृष्ण की मूर्ति भी नहीं दिखी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।