{"_id":"5d110e5c8ebc3e56812ab871","slug":"2-gardeners-died-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत
Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो मालियों की मौत के बाद राजकीय संतति उद्यान में लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
नगर बाजार(बस्ती)। राजकीय संतति उद्यान (कृषि विज्ञान केंद्र) बंजरिया गोटवा में सोमवार की सुबह करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों केंद्र पर माली के पद पर कार्यरत थे। परिसर में स्थित पेड़ों की टहनियां काटते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में लोहे की सीढ़ी के संपर्क में आने से हादसा हुआ।
बंजरिया फार्म में करंट से मौत की सूचना मिलते ही मौके पर दोनों के परिवार और गांव से काफी लोग पहुंचे। लोगों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह, नगर व कप्तानगंज थाने की फोर्स लेकर पहुंचे। तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल ने मयफोर्स मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
नगर थाना क्षेत्र के नचना (रेहरवा) के रहने वाले 35 वर्षीय रमेश पुत्र राम उजागिर व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चितरगढ़िया (भरटोलवा) के रहने वाले 48 वर्षीय कीले पुत्र राम अचल राजकीय संतति उद्यान बंजरिया (गोटवा) में बतौर माली कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दोनों लोहे की पहिया लगी सीढ़ी लेकर उद्योग केंद्र में लगे पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई करने निकले। इसी बीच पेड़ों के बीच से गए हाईटेंशन तारों में लोहे की सीढ़ी छू गई। दोनों सीढ़ी पर गिर गए। थोड़ी दूर पर काम कर रहे अन्य मजदूरों की नजर जैसे ही पड़ी, शोर मचाने लगे। आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूर भी दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।