फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 accused of dounle nurder arriested

डबल मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 May 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Mon, 07 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
2 accused of dounle nurder arriested
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
मुंडेरवा। 
विज्ञापन

बोदवल बाजार के डबल मर्डर में चार महीने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी खुद तलवार सहित थाने जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्याकांड में सात लोग नामजद हैं।

भूमि विवाद में 31 दिसंबर 17 को बोदवल बाजार निवासी किताब्बुन्निशा और उनकी बेटी जैनब फातमा की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई थी। बेटे मो. जुबेर की तहरीर पर मोहल्ले के ही मो. फारुक, अख्तर अली, अब्दुल्लाह, तबारक अली, बैठोले, करम हुसैन और निजामुद्दीन उर्फ पहलवान पर मुंडेरवा पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। हत्या के बाद अभियुक्त तबारक अली खुद तलवार लेकर मुंडेरवा थाने आत्मसमर्पण करने आ रहा था लेकिन रास्तेेे में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अन्य छह अभियुक्त तभी से फरार चल रहे हैं। एसओ मुंडेरवा एमपी चतुर्वेदी और उनकी टीम ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे मो. फारुक और अख्तर अली को ग्राम उसरा शहीद थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का कारण यह कि किताबुन्निशा का पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी तबारक उर्फ सोनू के पिता को मकान बनाने का आदेश दे दिया। पट्टीदारों के पक्ष में आदेश होने की सूचना पर मां-बेटी मुंडेरवा थाने पर जाने को निकली थीं। बड़ढाड़ पोखरे के पास पहुंचीं तभी पीछे से तबारक ने किताब्बुन्निशा और जैनब फातमा पर तलवार से हमला कर दिया। किताब्बुन्निशा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी जैनब फातमा ने एक सप्ताह बाद मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। करीब सवा चार महीने से छह नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। इसमें से दो की गिरफ्तारी पुलिस ने सोमवार को की है। अब भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसओ मुंडेरवा महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed