{"_id":"5ca0ff6cbdec2213f10de3d2","slug":"191554055020-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे परिवार के लोग, चोरों ने समेटे नकदी, गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते रहे परिवार के लोग, चोरों ने समेटे नकदी, गहने
Sun, 31 Mar 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शिव गुलाम नगर वार्ड के नए गांव टोले की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। नगर पंचायत शिव गुलाम सिंह वार्ड के नए गांव टोले में शनिवार रात घुसे चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के लोग गहरी नींद में थे तभी नकदी और गहने के बक्से को खेत में उठा ले गए। ताला तोड़कर कीमती सामान भी समेट लिया। इसकी जानकारी सुबह पांच बजे तब हुई जब अस्त व्यस्त कमरे को देखकर बड़ी बेटी ने शोर मचाना शुरू किया।
वार्ड के नए गांव टोला निवासी इंद्रदेव उर्फ उग्रनाथ का परिवार भोजन के बाद रात में सो रहा था। आधी रात बाद किसी समय छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में तलाशी ली। चोरों के हाथ वह बक्सा भी लग गया जिसमें गहने और नकदी रखी थी। बक्से को घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर एक खेत में ले जाकर ताला तोड़ा। सुबह पांच बजे जब बड़ी बेटी सनोरमा उठी तो बीच वाले कमरे का दरवाजा पूरी तरह से खुला और सामान अस्त व्यस्त दिखा। भीतर गई तो गहने और रुपये वाला बाक्स गायब था। कमरे की हालात देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। भागकर उसने इसकी जानकारी पिता इंद्रदेव को दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। इंद्र देव की पत्नी इसलावती की माने तो बक्से में बेटी की शादी लिए लगभग दो लाख के जेवर, 45 हजार नकद, एक दर्जन नई साड़ियां बक्से में थी। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, वार्ड सभासद विवेक सिंह, पड़ोसी सभासद शशांक कुमार, इसहाक अली भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। एसआई हरिकेश भारती ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। छानबीन शुरू कर दी है।
आवास कार्य और बेटी की शादी में संकट
चोरो ने जिस बक्से पर हाथ साफ किया उसमें न सिर्फ इंद्रदेव के बेटे की शादी के लिए जरूरी सामान रखा था बल्कि प्रधानमंत्री आवास के तहत स्वीकृत रकम में से 45000 नकद भी था। इंद्रदेव की मानें तो इसी वर्ष जून में बड़ी बेटी सनोरमा की शादी की तैयारी में थे। जिसमें उपयोग के लिए जेवर एवं कुछ नए कपड़े तथा साड़ियां इकट्ठा कर रखे थे। इस चोरी से प्रधानमंत्री आवास का कार्य और बेटी के विवाह का संकट भी खड़ा हो गया है।