{"_id":"5a2d1df04f1c1bd9798c1d0a","slug":"191512906224-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो बच्चों समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में दो बच्चों समेत चार घायल
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए अलग अलग हादसों में दो बच्चियों समेत चार लोग घायल हो गए। हाइवे पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने फैजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पहली दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन पर फूलडीह गांव के पास हुई। सांडपुर गांव के चंद्रभूषण पांडेय (65 वर्ष) विक्रमजोत से गैस भरवाकर वापसी में टैक्सी से उतरकर फोरलेन पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने हाइवे की एंबुलेंस सेवा से उन्हें विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दूसरा हादसा विक्रमजोत-भौसिया पंप नहर मार्ग पर नेतवरपट्टी के पास दोपहर एक बजे हुआ। छतौना निवासी अभिषेक कन्नौजिया (13 वर्ष), दो बच्चियां खुशी (8 वर्ष), दीपांशी (3 वर्ष), अपाची बाइक से चंद्रपलिया गांव की ओर जा रहे थे। नहर पटरी पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना और आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी विक्रमजोत लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दीपांशी और अभिषेक की हालत गंभीर देखकर फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। खुशी का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि ट्रक चालक फारूख पुत्र खुदाबक्श निवासी चुनार मिर्जापुर व खलासी वारिस पुत्र लियाकत अली निवासी शाहगंज थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।