{"_id":"5970ee034f1c1b6a088b45ca","slug":"191500573187-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू ठेकेदार सूडडू सिंह की पत्नी पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू ठेकेदार सूडडू सिंह की पत्नी पर मुकदमा
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। नियम विरुद्ध बालू का अधिक भंडारण करने पर सुड्डू सिंह की पत्नी पर खनन निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस अधिनियम के तहत पहली बार किसी महिला बालू कारोबारी के पर विधिक कार्रवाई हुई है।
नगर थाने में खनन निरीक्षक नरेश कुमार महतो ने तेज प्रताप सिंह उर्फ सुडडु सिंह निवासी महरीखांवा की पत्नी सिंपी सिंह पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। खनन निरीक्षक ने बताया कि सदर तहसील के ग्राम महरीपुर में सिंपी सिंह को छह घन मीटर बालू का भंडारण करने का परमिट दिया गया। बालू भंडारण करने का यह परमिट 13 जून 2017 से 12 जून 2019 तक लिए दिया गया है। जब पहली जुलाई 2017 को जांच हुई तो मौके पर छह हजार घनमीटर के स्थान पर 13050 घनमीटर का भंडारण पाया गया। बताया कि निर्धारित सीमा से अधिक बालू के भंडारण को अवैध भंडारण की श्रेणी में माना जाता है। इसके लिए सिंपी सिंह को नोटिस दिया गया, इस मामले में जो स्पष्टीकरण दिया गया वह संतोषजनक नहीं था, जिसके चलते मुकदमा दर्ज कराया गया।