फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman's life saved by traffic policeman's alertness after she was attacked on the neck.

एमपी: इंदौर में महिला के गले पर ब्लेड से हमला, खून से लथपथ सड़क पर दौड़ी; ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान

Wed, 09 Sep 2026 08:23 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 08:23 PM IST
सार

इंदौर के पलासिया क्षेत्र में विवाद के बाद व्यक्ति ने महिला मित्र के गले पर ब्लेड से हमला किया। घायल महिला सड़क पर मदद के लिए दौड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी ने भी खुद पर हमला किया। दोनों खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
Woman's life saved by traffic policeman's alertness after she was attacked on the neck.
महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ हालत में मदद के लिए सड़क पर दौड़ती रही। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला और उसके परिचित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने महिला थाने जा रही थी। इसी दौरान थाने से कुछ दूरी पर आरोपी ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल महिला मदद के लिए सड़क पर दौड़ी, जहां ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा, रवि मंडेलिया और वीरेंद्र भूरिया ने उसे देखा। जवानों ने तत्काल उसके गले पर रुमाल से पट्टी बांधी और ऑटो की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं, महिला पर हमला करने के बाद आरोपी ने भी अपने गले पर ब्लेड से वार कर लिया। इसके बाद आरक्षक रवि मंडेलिया और कृष्णा ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पलासिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed