फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interstate vehicle theft gang busted; two miscreants arrested.

Noida News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle theft gang busted; two miscreants arrested.
- कोतवाली फेज टू पुलिस ने 11 बाइक बरामद, अन्य बदमाशों की तलाश जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू भी मिला है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने के बाद उनका इस्तेमाल लूट की वारदातों में करते थे। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को कोतवाली फेज टू पुलिस की टीम सेक्टर-88 ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा कट के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा, जिनकी बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के बड़ागांव निवासी कृष्ण उर्फ लेफ्टी बंजारा और चित्रकूट के भदेधू गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कॉलोनियों, कंपनियों, साप्ताहिक बाजारों और दुकानों के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाते थे। आरोपी वाहन चोरी कर उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा देते थे। बाद में चोरी की बाइक को बेचकर रुपये कमाते थे। कुछ चोरी के वाहनों का इस्तेमाल लूटपाट की घटनाओं में भी किया जाता था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान लोगों को डराने-धमकाने के लिए वे अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 10 और चोरी की बाइक बरामद कीं। इस तरह पुलिस के कब्जे में कुल 11 दोपहिया वाहन आए हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों को खरीदने वालों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed