फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भैस चराने के दौरान कुआनों में डूबी बालिका, मौत

भैस चराने के दौरान कुआनों में डूबी बालिका, मौत

Sat, 18 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
भैस चराने के दौरान कुआनों में डूबी बालिका, मौत
भैंस चराने के दौरान कुआनो में डूबी बालिका, मौत
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के बानपुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव की 12 वर्षीय बालिका भैंस चराने गई थी। शुक्रवार दोपहर गर्मी के चलते कुआनो नदी में नहाने लगी। अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गई। जब तक गांव के लोग पहुंचे मौत हो चुकी थी।

बानपुर के बहाल चौहान की बेटी 12 वर्षीय सीमा शुक्रवार को नदी के किनारे भैंस चराने के लिए गई थी। कुआनो नदी के बेलसुही घाट पर स्नान करने के लिए पानी में उतरी। अचानक गहरे पानी में चली गई। कुछ ही दूरी पर सीवान में गांव के अन्य बच्चे और चरवाहे थे। उनमें से कुछ बच्चे भी नदी में नहाने लगे तभी सीमा पर नजर पड़ी जो डूब रही थी। बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव जाकर घटना की जानकारी दी। जब तक लोग घाट पर पहुंचते सीमा डूब चुकी थी। बच्चों के बताए गए स्थान पर लोगों ने तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घटे बाद सीमा का शव मिला। लालगंज थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया की सूचना मिली थी। नदी में एक 12 वर्षीय लड़की नहाने के दौरान डूब गई, जिससे मौत हो गई लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed