{"_id":"5cdc52f9bdec220788127142","slug":"181557943033-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर रात में पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी के घर रात में पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के घर रात में पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा
पुलिस ने प्रेमी को शांतिभंग में किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर आधी रात को पहुंच कर हंगामा किया। इसके चलते आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोगों की वहां भीड़ जुट गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को अपने साथ लेकर थाने ले गई और शांति भंग में चालान कर दिया। उधर, हंगामा होते देख युवक के परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया और हो-हल्ला के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर आठ में देर रात कथित प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां वह शोर मचाने लगी। वह प्रेमी को बाहर आने के लिए आवाज लगाती रही, मगर वह बाहर नहीं आया। इसके बाद कथित प्रेमिका ने उसके घर में घुसने की कोशिश की पर घरवाले उसकी बातों को अनसुना कर दरवाजा बंद कर लिए। इसके बाद उसने युवक तरह-तरह के आरोप लगाना शुरू किया। शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। जब युवक घर से बाहर नहीं निकला तो प्रेमिका ने डायल 100 पुलिस को मौके पर बुला लिया। रात में ही पुलिस प्रेमी को पकड़ कर थाने ले गई और उसे शांति भंग में चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज बभनान जय प्रकाश पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया युवक को शांति भंग में चालान किया गया है। युवती ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।