फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
संतकबीर नगर के लिए भी
विज्ञापन

फोटो
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पिता ने तहरीर देकर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया
पति, सास, ससुर, ननद और जेठानी पर केस दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के (अमोढ़वा) विरतियां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता सरोजा की मौत हो गई। मंगलवार सुबह घर के बरामदे में चारपाई पर शव मिला है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित पांच पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बुजुर्गवार निवासी रामजियावन ने लालगंज पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि बेटी सरोजा का विवाह 22 मई 2014 को हिन्दू रीति रिवाज से बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के विरतियां गांव में रामपाल पुत्र रामभरत ऊर्फ बहाऊ के साथ किया था। विवाह के कुछ ही दिन बाद ही मोटरसाइकिल व 50 हजार नकद की मांग की जाने लगी। इसके लिए ससुराल के लोग बेटी को मारते-पीटते थे। इस मामले को लेकर कई बार सुलह-समझौता भी हुआ था। लेकिन दहेज के लिए प्रताड़ना बंद नहीं हुई। सोमवार रात बेटी का पति रामपाल, ससुर रामभरत उर्फ बहाऊ, सास रुंधती, जेठानी सीमा पत्नी धर्मेन्द्र, और ननद सीमा ने मिलकर के मेरी पुत्री सरोजा को मार डाला। तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, जेठानी, ननद के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सरोजा की भाभी रीतू पत्नी राजेश ने बताया कि सोमवार शाम लगभग छह बजे सरोजा ने फोन कर बताया कि 10 मई की सुबह पति और जेठानी मुंबई से घर पहुंचे हैं। पति जब से घर आए हैं, मुझसे कोई बात नहीं की। बात सुनकर हम लोगों ने सरोजा को समझाया और जल्द ही आने की बात कही थी। मंगलवार सुबह सरोजा की मौत की खबर आ गई। यहां पहुंचने पर लोग दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे जबकि पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी। हालात देखकर लालगंज पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि मामले में पति समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वैसे गले में निशान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


मां सो रही है: तीन वर्षीय आर्यन
सरोजा के तीन वर्षीय बेटे आर्यन को देखकर हर किसी के आंखों से आंसू छलक गए। आपस में बातचीत करते कि तीन वर्षीय आर्यन को अब मां का आंचल नहीं मिलेगा। मासूम को पता भी नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में ही नहीं है। मंगलवार की सुबह मां हमेशा के लिए साथ छोड़ गई। पूछने पर आर्यन कहता है कि मां सो रही है। मृतका सरोजा की मां भी बहुत पहले गोलोकवासी हो चुकी है। आर्यन के लिए अब नाना और मामा-मामी ही सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed