फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कौवाडाढ़ में युवक की हत्या

कौवाडाढ़ में युवक की हत्या

Tue, 24 Apr 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
कौवाडाढ़ में युवक की हत्या
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। उधार दिए रुपये मांगने के दौरान रविवार को दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। सोमवार को घात लगाकर एक पक्ष ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
वारदात दुबौलिया थाना क्षेत्र के धर्मूपुर कौवाडाढ गांव में हुई। तीन माह पहले कौवाडाढ़ के लालू (22 वर्ष) ने गांव के ही सिकंदर को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। रविवार शाम रुपये मांगने सिकंदर के पास गए तो दोनों में बहस शुरू हो गई। जिसके बाद लालू घर चले आए। सोमवार सुबह लालू नित्यक्रिया के बाद घर वापस लौट रहे थे। सिकंदर के घर के पास पहुंचे थे कि घात लगा कर सिकंदर अन्य साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। लालू की चीख पुकार सुनकर मां शारदा, पत्नी नीलम, चाची पूनम, बहन अंजनी व फूला बीच बचाव करने दौड़ी। लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। दुबौलिया थाने पहुंचने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी दुबौलिया भेजा। जहां लालू की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर हालत और गंभीर हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। फैजाबाद के निकट रास्ते में ही लालू ने दमतोड़ दिया। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजन थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी पंकज गुप्ता का कहना है की रुपये के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस जांच कर रही।
विज्ञापन


चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार
दुबौलिया। धारदार हमले से घायल लालू की मौत लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले फैजाबाद के पास हो गई। दुबौलिया पुलिस ने सोमवार देर शाम लालू के चाचा रामजीत की तहरीर पर गजालू, शुभावती पत्नी गजालू, सिकंदर पुत्र गजालू निवासी कौवाडाढ तथा वीरू निवासी रमवापुर राजा खिलाफ धारा 304, 323के तहत मुकदमा दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed