फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खम्हरिया कांड का आरोपी निकला बंजारा

खम्हरिया कांड का आरोपी निकला बंजारा

Thu, 15 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खम्हरिया कांड का आरोपी निकला बंजारा
खम्हरिया पश्चिम में गोकशी करने वाला सिद्धार्थनगर के तेनुआ का राजू बंजारा है। पुलिस के मुताबिक खम्हरिया में लोगों ने उसे बकरा काटने के लिए बुलाया था। पूछताछ में जुर्म कबूलने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोनहा थानाध्यक्ष ओपी यादव बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव का रहने वाले राजू उर्फ रियासत अली बंजारा ने घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि खम्हरिया के मुन्ना पुत्र रहमतुल्लाह ने 11 जून की रात बकरा काटने के लिए बुलाया था। आरोपी का कहना है कि उसके साथ वली पुत्र हेतिम निवासी गरदहिया थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर को भी बुलाया गया था। दोनों रात करीब एक बजे आ रहे थे। खम्हरिया गांव के नजदीक पुलिया पर मुन्ना के साथ अब्दुल वकील, मुस्तकीम, शफात, तैय्यब अली, मोहम्मद कुद्दूस व मोबीन भी मिल गए। तभी एक गोवंशीय पुलिया के पास चरती दिखी। सभी ने आपस में बातचीत कर इसे शिकार बना लिया। इसी दौरान कुछ लोगों की आहट हुई तो तो अवशेष उत्तर सूखी नहर में डाल कर भाग निकले।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद मुस्तकीम और वकील को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed