फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे तीन नमूने, दो को नोटिस

खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे तीन नमूने, दो को नोटिस

Fri, 08 Mar 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे तीन नमूने, दो को नोटिस
खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे तीन नमूने, दो को नोटिस
विज्ञापन

24 घंटे में खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा नमूना
गुणवत्तापरक खाद्य उपलब्ध कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर बर्फी, बेसन व नमकीन के तीन नमूने भरे। इन नमूनों को तत्काल खाद्य विश्लेषक लखनऊ को भेजा गया है। निर्देश के अनुसार 24 घंटे के भीतर नमूनों को लखनऊ भेजना अनिवार्य है।

डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देशन में अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा टीम के जय प्रकाश, नरेंद्र प्रताप सिंह व मुकेश कुमार श्रीवास्तव की टीम जिनवा स्थित भगवती के किराना की दुकान से बेसन का नमूना लिया। इसके बाद टीम भिरिया स्थित राकेश कुमार जायसवाल की दुकान से बर्फी का नमूना भरा तत्पश्चात सल्टौआ में हनुमान की दुकान से नमकीन का नमूना भरा गया। इसके अलावा टीम ने भिरिया व भानपुर में राकेश कुमार व राकेश चंद को दुकान की सफाई व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ बिक्री किए जाने का नोटिस दिया। अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। भरे गए नमूनों को 24 घंटे के भीतर जांच के लिए लखनऊ पहुंचा दिया जा रहा है। इन नमूनों की जांच चार दिन में पूरी कर रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed