फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खंभे से फाल्ट ठीक करने में युवक झुलसा

खंभे से फाल्ट ठीक करने में युवक झुलसा

Tue, 06 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खंभे से फाल्ट ठीक करने में युवक झुलसा
खंभे से फाल्ट ठीक करने में युवक झुलसा
विज्ञापन

प्राइवेट लाइनमैन है अमोढ़ा गांव का जमील
हालत गंभीर, फैजाबाद के लिए रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होती देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया।

अमोढ़ा गांव का जमील (30) पुत्र तौफीक अहमद विद्युत उपकेंद्र बीरपुर क्षेत्र में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करता है। सोमवार को दिन में करीब साढ़े 10 बजे जद्दूपुर गांव में खंभे पर चढ़ कर फाल्ट ठीक कर रहा था। जमील के मुताबिक शट डाउन लिया था, इसी बीच हाईटेंशन तार में बिजली प्रवाहित हो गई। इससे झुलस कर खंभे से नीचे गिर गया। गांव के लोग गंभीर हालत में कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। उपकेंद्र के अवर अभियंता अखिलेश यादव का कहना है कि गलती जमील अहमद की है। उसने शट डाउन दूसरे फीडर का लिया था और काम दूसरे फीडर पर करने लगा। इसी वजह से यह घटना हुई। पहले भी इसी तरह की घटना मई में हुई थी। इसी उपकेंद्र के डुहवा मिश्र गांव में मालीजोत महेवा गांव का प्राइवेट लाइनमैन रामनयन शट डाउन लेकर फाल्ट सही कर रहा था। बिजली सप्लाई शुरू गई। इससे गंभीर रूप से झुलस गया था। विभाग की तरफ से सहायता भी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed