फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंद गई महिला, मौत--

ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंद गई महिला, मौत--

Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंद गई महिला, मौत--
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

बाइक से पति और बेटी के साथ बाजार जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। पति और बेटी के साथ बाइक पर बैठकर हसीनाबाद जा रही महिला ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और बेटी सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद बाजार के तिराहे के पास बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे हुआ। सुनसुनिया गांव के पुनीत कुमार तिवारी बृहस्पतिवार को बाइक से 30 वर्षीय पत्नी आरती तथा चार साल की बेटी कीर्ति के साथ आधार कार्ड लिंक कराने हसीनाबाद बाजार जा रहे थे। हसीनाबाद तिराहे के पास पीछे से बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से आरती गिर गईं। जिससे ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ गया। आरती की मौके पर ही मौत हो गई। पुनीत तिवारी और बेटी बाल बल बचे। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक तथा ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई है। पति पुनीत तिवारी ने बताया कि वह पत्नी आरती और बेटी के साथ आधार कार्ड लिंक कराने के लिए हसीनाबाद बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed