फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मामूली बात पर चलाई लाठी, छह पर केस

मामूली बात पर चलाई लाठी, छह पर केस

Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर चलाई लाठी, छह पर केस
मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, छह पर केस
विज्ञापन

नगर बाजार क्षेत्र के अगई भगाड में हुई मारपीट की घटना
अम उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम अगई भगाड में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

गांव के पिंटू ने नगर बाजार पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को मामूली कहासुनी पर गांव की ही विस्कुटा देवी अपशब्दों का प्रयोग कर रही थीं। मना करने पर झिनका देवी, लल्लू व विस्कुटा देवी लाठी डंडे से उन्हें व उूनकी मां जोन्हा देवी को मारने लगीं। उन लोगों को काफी चोटें आईं हैं। वहीं दूसरे पक्ष की दुलारी देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मामूली विवाद में रिंकू, पिन्टू व संदीप उनके दरवाजे पर चढ़ आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। मना करने पर उन लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिन्टू की तहरीर पर झिनका देवी, लल्लू व विस्कुटा देवी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है तथा दूसरे पक्ष की दुलारी देवी की तहरीर पर रिंकू, पिन्टू व संदीप के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed