फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... लेखपाल आंदोलन: दो बर्खास्त,35 निलंबित

फोटो... लेखपाल आंदोलन: दो बर्खास्त,35 निलंबित

Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो...  लेखपाल आंदोलन: दो बर्खास्त,35 निलंबित
फोटो...
विज्ञापन

दो लेखपाल बर्खास्त, 35 निलंबित
95 बैकफुट, इनमें 93 लेखपालों ने संभाला बस्ता
कुल 600 लेखपालों पर ‘नो वर्क-नो पे’ फार्मूला लागू
जिला व तहसील पदाधिकारियों सहित 10 पहले से निलंबित
25 लेखपाल सोमवार को सस्पेंड, 382 को सेवा समाप्ति की नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आर या पार की स्थिति में पहुंचे राजस्व लेखपाल आंदोलन में सोमवार को उस समय तल्खी आ गई, जब नए भर्ती दो लेखपालों की सेवा समाप्ति कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन का चेतावनी नोटिस नजरअंदाज करके नौकरी गंवाने वाले दो नव नियुक्त लेखपालों के अलावा 35 अन्य पर भी प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें जिला व तहसील संगठन के 10 पदाधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इस तरह से नए व पुराने सहित जिले के कुल 695 लेखपालों में से 382 को चेतावनी नोटिस जारी किया जा चुका है। कुल 600 लेखपालों पर ‘नो वर्क-नो पे’ फार्मूला पहले से लागू है।
इस बीच प्रशासन की कूटनीति के चलते चारों तहसील मिलाकर 95 लेखपालों को बैकफुट करने में अधिकारी कामयाब रहे। इनमें 93 ने सोमवार शाम तक बस्ता संभाल लिया। डीएम राजशेखर ने बताया कि कर्मचारी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर शासन-प्रशासन मजबूर है। उम्मीद व्यक्त की कि जल्द सभी लेखपाल पूर्व की भंाति काम पर लौट आएंगे। मगर चारों तहसीलों पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले आंदोलन जारी रखा। एक्शन में आए एसडीएम गण ने संबंधित संगठन पदाधिकारियों से संपर्क साधा लेकिन लेखपाल काम पर नहीं लौटे।
विज्ञापन

मांगें, जिन पर ठनी रार
वेतन उच्चीकरण, वेतन व पेंशन विसंगतियां दूर करने, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद से प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 कैबिनेट से पारित कराने के अलावा लैपटॉप व स्मार्ट फोन की मांग को लेकर राजस्व लेखपाल आंदोलनरत हैं। राजस्व निरीक्षक पदोन्नति में संग्रह अमीन व भूमि अध्यापित अमीनों के कोटे को समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed