{"_id":"59b822ed4f1c1bf67f8b65b4","slug":"161505239789-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... दफ्तर में घुसकर जिपं सदस्य पति को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... दफ्तर में घुसकर जिपं सदस्य पति को मारी गोली
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली
परशुरामपुर (बस्ती)।
कस्बे में अपने दफ्तर में बैठे परशुरामपुर तृतीय सीट से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह के पति जटाशंकर सिंह पर मंगलवार दोपहर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। मुंह पर गमछा बांधकर कई तरफ से घेरकर पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों में से दो उनके कार्यालय में घुसे और उन्हें गोली मार दी। दो गोली में से एक उनकी दाहिनी जांघ में जा धंसी, जबकि दूसरी छूते हुए निकल गई। इस बीच उनके बगल में बैठा ब्लॉक कर्मी भागकर छत से कूद गया, जिससे उसका पांव फ्रैक्चर हो गया। जटाशंकर सिंह की गंभीर स्थिति देखकर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ब्लॉक परशुरामपुर तृतीय सीट से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह के पति जटाशंकर सिंह निवासी खंडवा कुंवर मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे घर से परशुरामपुर कस्बे में स्थित अपने कार्यालय पर आए। कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद वह सोफे पर बैठे। बगल में कुछ ब्लॉक के कर्मी बैठे थे। तभी मुंह पर गमछा बांधे दो बदमाश पहुंचे, जिनमें एक बदमाश आगे से तो दूसरे ने मकान के पिछले हिस्से से उनके दफ्तर में प्रवेश किया। सामने से आए बदमाश ने पहली मंजिल पर मौजूद जटाशंकर सिंह पर पिस्टल तानकर गोली चला दी। जिसके छर्रे उनकी दाहिनी जांघ में लगे, जबकि दूसरी गोली किनारे से निकल गई। तब तक जटाशंकर सिंह ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर संभाल ली और बदमाश पर फायर झोंक दिया।
इसी बीच उनके बगल में बैठे बोरिंग टेक्नीशियन चंद्रमणि पांडेय भागने लगे तो बदमाशों ने उन पर भी तमंचा तान दिया। जान आफत में देखकर चंद्रमणि छत से नीचे कूद गए, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। काउंटर फायर के बाद बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकले। चर्चा यह भी है कि दो-तीन बाइक सवार भी आसपास हेलमेट पहनकर खड़े थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जटाशंकर के भतीजे अमित सिंह ने आनन-फानन उन्हें सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया। जहां से जिला चिकित्सालय फैजाबाद और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ हर्रैया मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पुरानी रंजिश से जोड़कर इस घटना को देखा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।