फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गैंगरेप के दो आरोपियों को उम्रकैद

गैंगरेप के दो आरोपियों को उम्रकैद

Mon, 24 Jun 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के दो आरोपियों को उम्रकैद
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को उम्रकैद
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में जुलाई 15 को हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अनिल कुमार की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में दोषी करार देते हुए दो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जिसे न अदा करने पर तीन-तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विशेष शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कमलेश चौधरी व एडीजीसी राघवेंद्र प्रसाद पांडेय ने न्यायालय में घटना का विवरण रखा। बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता की मां ने थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि 06 जुलाई 15 की शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव के दक्षिण पुलिया के पास नित्यक्रिया के लिए गई थी। घर लौट रही थी कि सुनसान पाकर थाना क्षेत्र का भोलू और मोनू जो कुशीनगर के हैं, एकाएक बुरी नियत से आ गए। मोनू ने पीड़िता का मुंह दबाकर जमीन पर गिरा दिया। भोलू ने जबरदस्ती गलत हरकत की। उधर, शौच के लिए निकली लड़की देर तक घर नहीं पहुंची तो पीड़िता के घरवाले खोजने लगे। खोजते-खोजते पुलिया के पास पहुंचे जहां युवकों को गलत हरकत करते देखा। इसके बाद दोनों धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के उपरांत थाना क्षेत्र के भोलू व कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के मथौली बाजार निवासी मोनू पर आरोप पत्र दाखिल हुआ। अभियोजन की ओर से वादिनी और पीड़िता सहित 10 गवाहों के बयान हुए। बचाव पक्ष से झूठा फंसाए जाने की बात कही गई। गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश ने भोलू और मोनू को दुष्कर्म व पॉक्सो में दोषी मानते हुए उम्रकैद एवं अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed