फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल

दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल

Sat, 22 Jun 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल
हादसों में दो महिलाओं समेत तीन घायल
विज्ञापन

छावनी के रेडवल के पास कार की चपेट में आईं दो महिलाएं
कलवारी के गायघाट के पास बोलेरो से साइकिल चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/गायघाट। अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार की शाम दो महिलाएं और एक साइकिल चालक गंभीर घायल हुए हैं। तीनों को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित रेड़वल गांव के सामने अज्ञात कार की ठोकर से पूनम पत्नी श्रीनाथ निवासी रेड़वल तथा सरस्वती पत्नी राम दुलारे निवासी बरसाएं थाना दुबौलिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। रात करीब सवा सात बजे महिलाएं शादी का वंदनवार पूजन करने तालाब पर गई थीं। लौटते समय बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही अज्ञात कार की चपेट में आने से दोनों घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होते देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार की देर शाम कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं चौराहे के पास बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल चालक घायल हो गए। घायल नौली गांव निवासी दयाराम (50) चरकैला गांव में बेटी के यहां गए थे। वापस आते समय अभी पाऊं चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक बोलेरो की टक्कर लग गई। दयाराम के सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम 20 से ठगी
बस्ती। विदेश भेजने के नाम पर दुबौलिया पुलिस ने सूदीपुर निवासी रामभजन की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाने के शिवापार, मलपुरवा टोला निवासी लाल बिहारी ने उससे तथा 20 अन्य लोगों से विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए। बाद में बाद फर्जी वीजा दे दिया। सच्चाई सामने आने पर जब रकम मांगी तो जानमाल की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लाल बिहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई शंभूराम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed