फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डिप्टी एसपी के घर चोरी,एफआईआर

डिप्टी एसपी के घर चोरी,एफआईआर

Fri, 14 Jun 2019 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी एसपी के घर चोरी,एफआईआर
डिप्टी एसपी के घर चोरी, एफआईआर
विज्ञापन

- कन्नौज में तैनात सीओ के भाई ने दी तहरीर
- सोनहा के अमरौली शुमाली, शिवाघाट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा (बस्ती)। कन्नौज जनपद में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली रामनगर निवासी श्रीकांत प्रजापति के घर से चोर हजारों का सामान निकाल ले गए। वारदात के समय परिजन ऊपर के कमरे में सो रहे थे। सुबह नींद खुली तो वारदात की जानकारी मिली। गांव पर रह रहे सीओ के छोटे भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रामनगर के शिवाघाट-सोनहा मार्ग पर स्थित तीन घरों में चोरी हो गई थी। जिसमें सीओ कन्नौज के छोटे भाई महेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि रात में मकान के गेट के ऊपर से चढ़कर चोर घर में घुसे। तीन कमरों का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर, नकदी सहित सारा सामान निकाल ले गए। घर के सदस्य ऊपर के कमरे में सो रहे थे। सुबह जागे तो वारदात की जानकारी मिली। वहीं, कुसहवा के रामशंकर और सौदागर ने भी पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। उन्होंने बताया है कि उनके मकान के पीछे से कमरे में घुसकर चोर जेवर, कपडे़ व नकदी निकाल ले गए हैं। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed