फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मामूली बात पर घमासान, 10 लोग घायल

मामूली बात पर घमासान, 10 लोग घायल

Sat, 08 Jun 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर घमासान, 10 लोग घायल
मामूली बात पर मारपीट, दस लोग घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज के मझेरिया गांव में घटना
शांतिभंग में दोनों पक्षों से चार लोगों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। मझेरिया गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर किए गए हमले में दा लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों से चार लोगों का चालान किया गया है।

घटना शुक्रवार देर रात मझेरिया गांव में हुई। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। गांव के राम सजन ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार राम लौट हर दिन देर रात शराब पीकर के घर लौटते हैं। अकारण ही उनके परिवार को गाली देते हैं। बृहस्पतिवार को भी यही किया। शुक्रवार को गाली देने का विरोध किया तो राम लौट पत्नी अमृता देवी, बेटी सुशीला, बेटा जीतेंद्र और चंद्रभान मारपीट पर उतर आए। इसमें राम सजन के अलावा बेटे लालजी तथा संजय, तीजू व सोना, पत्नी तीजू को चोटें लगीं। जबकि राम लौट का कहना है कि राम सजन ने पूरे परिवार के साथ उनके परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज कप्तानगंज के सीएचसी पर हुआ। प्रभारी निरीक्षक शतानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर लोगों के चोट मुआयना कराया जा रहा है। एक तरफ से राम सजन और दूसरी तरफ से चंद्रभान, जितेंद्र व राम लौट को शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed