फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कार जीतने का झांसा देकर जमा करा लिया ढाई लाख

कार जीतने का झांसा देकर जमा करा लिया ढाई लाख

Sat, 08 Jun 2019 07:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
कार जीतने का झांसा देकर जमा करा लिया ढाई लाख
कार जीतने का झांसा देकर जमा करा लिया ढाई लाख
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर कलवारी में दर्ज कराया केस
कंपनी का अधिकारी बनकर फोन पर लकी ड्रा की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। नामचीन कंपनी का अधिकारी बनकर जालसाज ने एक शख्स से ढाई लाख रुपये खाते में जमा करा लिया। फोन पर सूचना दी थी कि लकी ड्रा में एक कार और साढ़े तीन लाख रुपये आपने जीते हैं। इसके लिए आपको पहले खाते में ढाई लाख रुपये जमा करने होंगे।
यह घटना 31 मई को बहादुरपुर निवासी शहबाज अहमद के साथ घटी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बृहस्पतिवार को एसपी पंकज कुमार ने कलवारी थाना इंचार्ज को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को देर रात पीड़ित शहबाज अहमद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। शहबाज ने तहरीर ने बताया है कि 31 मई को उनके भाभी के नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि आप एक कार व साढ़े तीन लाख रुपये लकी ड्रा में जीत गए हैं। बदले में आपको ढाई लाख रुपये देना है। इसके लिए अपना खाता संख्या 38425459165 जो योगेंद्र के नाम पर है दे दिया। विश्वास में आकर अगले दिन खाते में ढाई लाख रुपये जमा कर दिए। इसकी सूचना भी फोन से दे दी। जिसके बाद से ही अब फोन नहीं लग रहा है। जब कुछ लोगों को इस बारे में उन्होंने बताया तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में खाता धारक योगेंद्र पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed