फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सब्जी विक्रेता ने लगाई फांसी, मौत

सब्जी विक्रेता ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 08 Jun 2019 07:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता ने लगाई फांसी, मौत
सब्जी विक्रेता फंदे से लटका, मौत
विज्ञापन

फोटो
सोनहा थाने के कोठिला गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा। कोठिला गांव में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता सोलर लाइट के खंभे से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोठिला गांव के 42 वर्षीय पप्पू सोनकर सोनहा बाजार में ठेले पर सब्जी बेचते थे। शुक्रवार रात सब्जी बेचने के बाद वह घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद वह घर से निकला। रात करीब 11 बजे सोलर लाइट के खंभे पर साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। पिता को फंदे से लटका देख 16 वर्षीय बेटे वीरेंद्र ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस और सोनहा प्रभारी निरीक्षक ने शव को नीचे उतारा। मृतक की मां उमा देवी, पत्नी बिंदू, बेटी नीलू, निशा, बेटा वीरेंद्र, राज आदि का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed