{"_id":"5cfbbfe0bdec22073f3f3183","slug":"156000252114-basti-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोटवा में ट्रक से रौंदा बुलेट सवार युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोटवा में ट्रक से रौंदा बुलेट सवार युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आया बुलेट सवार युवक, मौत
फोटो
लखनऊ से दोस्त के घर डुमरियागंज कार्यक्रम में होने जा रहा था शामिल
सुल्तानपुर का मूल निवासी, इंदिरानगर में रहता है परिवार
जेब में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार/बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोटवा के पास बुलेट सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हेलमेट लगे सिर से पहियों के गुजरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल फोन से पहचान हुई।
दुर्घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। 20 वर्षीय किशन सिंह निवासी छतौना कला थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बुलेट से लखनऊ से डुमरियागंज जा रहे थे। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन स्थित नगर थाना क्षेत्र के गोटवा फ्लाई ओवर के पास पीछे से ट्रक ने बुलेट सवार को ठोकर मार दिया। अनियंत्रित होकर बुलेट सवार किशन ट्रक की तरफ गिर गया। उसका सिर पहिए के नीचे आ गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे फुटहिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव और क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोस्त के यहां जा रहा था
किशन परिवार सहित लखनऊ के इंदिरानगर में रहते थे। दोस्त के चाचा की शादी में शामिल होने बुलेट से डुमरियागंज जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर गोटवा के पास हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग बस्ती पहुंचे। किशन के पिता संजय सिंह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह लखनऊ के इंदिरानगर में छोटे भाई अमन सिंह तथा मां नमिता सिंह साथ रहता था।