फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गौहनिया में डेंगू से किशोर की मौत

गौहनिया में डेंगू से किशोर की मौत

Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गौहनिया में डेंगू से किशोर की मौत
परिजन गोलू (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
वाल्टरगंज। सल्टौआ ब्लॉक के गौहनिया गांव में डेंगू से पीड़ित 15 वर्षीय किशोर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। डेंगू से मौत की जानकारी पर गांव में दहशत है।
विज्ञापन

गौहनिया गांव के संपत के बेटे महेंद्र उर्फ गोलू कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। बड़े भाई जितेंद्र ने बताया कि नौ दिन से सल्टौआ से उसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर पीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू होने की जानकारी मिली। हालत में भी सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने लखनऊ के मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात करीब दो बजे गोलू ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई 23 वर्षीय जितेंद्र ने बताया कि दो भाइयों, पांच बहनों में गोलू सबसे छोटा था। मौत की खबर पर मां गुजराती देवी, पिता सम्पत, बहनें प्रमिला, अनीता, बीना, सरिता, पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव का सूरज भी बुखार से पीड़ित
गांव की ही सोनम का 13 वर्षीय बेटा सूरज दो दिनों से बुखार पीड़ित है। गांव वालों के मुताबिक करीब 150 घरों के पीने के लिए 10 इंडिया मार्क हैंडपंप है, लेकिन कई जगह गंदगी है। वर्षों से न तो दवा का छिड़काव हुआ और न ही कभी फांगिग कराई गई। सफाई तो होती ही नहीं है। ग्राम प्रधान राजेश पांडेय का कहना है कि सफाई कर्मी हाल ही में आया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दवा का छिड़काव व फांगिग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed