{"_id":"5d029912bdec226db228b697","slug":"15-secretaries-in-grip-of-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के 15 सचिवों पर कार्रवाई तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहकारी समितियों के 15 सचिवों पर कार्रवाई तय
Fri, 14 Jun 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गेहूं खरीद के बाद ऑनलाइन करने की व्यवस्था को नजरंदाज करने वाले सहकारी समितियों के 15 सचिवों पर कार्रवाई होनी तय हो गई है। इनके खिलाफ पीसीएफ प्रबंधक अमित चौधरी ने रिपोर्ट दी, जिस पर एआर कोऑपरेटिव प्रेम कुमार प्रजापति ने देर शाम निलंबन की संस्तुति देते हुए आयुक्त को फाइल भेज दी है।
जिले में गेहूं खरीद को लेकर इस बार पंजीकृत किसानों से खरीद की व्यवस्था शासन ने बनाई थी। इस व्यवस्था का पालन खरीद एजेंसियों ने किया। इसी व्यवस्था की एक कड़ी खरीद के बाद उसे ऑनलाइन करने की भी बनाई गई थी, मगर जिले के कुदरहा, विक्रमजोत, रुधौली, बनकटी, गौर, रामनगर, परशुरामपुर सहित 15 सहकारी समितियों के सचिवों ने करीब पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद को ऑनलाइन नहीं किया। इस खरीद को लेकर तमाम सवाल उठने लगे। मामला आयुक्त अनिल कुमार सागर तक पहुंच गया। उन्होंने स्थितियों की समीक्षा के बाद एआर कोऑपरेटिव को तत्काल प्रभाव से इनके निलंबन की संस्तुति देने के निर्देश दिए। एआर कोऑपरेटिव ने जांच के लिए पीसीएफ प्रबंधक को फाइल दे दी। जांचोपरांत 15 सचिवों की लापरवाही की बात सामने आई, जिसकी रिपोर्ट प्रबंधक ने दी। रिपोर्ट के आधार पर इन सचिवों के निलंबन की कार्रवाई की एआर ने सहमति दे दी। पीसीएफ प्रबंधक अमित कुमार चौधरी ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में जो तथ्य संज्ञान में आए हैं। उसी आधार पर रिपोर्ट दी गई है। एआर कोऑपरेटिव ने निलंबन की संस्तुति देते हुए आयुक्त को फाइल भेज दी है।