{"_id":"59344fc14f1c1b8b1c8b45f4","slug":"149660052620-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर टकराए वाहन, एक मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर टकराए वाहन, एक मौत, तीन घायल
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया (बस्ती)। फोरलेन पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को डीजल ले जा रहा टैंकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पलटा गया। टैंकर पलटते ही दूसरा ट्रक आकर उससे भिड़ गया। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। दोनों वाहनों के हेल्पर और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
रविवार भोर करीब चार बजे प्रतापगढ़ के फत्तनपुर थाना के सिरवा मिश्र गांव निवासी टैंकर चालक रमाकांत डीजल लेकर गोरखपुर जा रहे थे। उसके साथ जौनपुर के भुभानपुर मुंगरा बादशाह पुर निवासी खलासी राम प्रकाश भी था। हाइवे पर बड़हर कलां गांव के सामने चालक को झपकी आ गई और स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया। जिससे टैंकर लहराते हुए डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर पलटने के बाद थोड़ी दूर तक घिसटता चला गया जिससे उससे डीजल रिसकर सड़क पर फैल गया। इसी दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर से मक्का लादकर पंजाब जा रहा ट्रक अचानक पलटे टैंकर से जा भिड़ा। वाहनों के टक्कर में निकली चिंगारी से आग लग गई।
आसपास के लोग हाइवे पर तेज आवाज के बाद जग गए और घटना स्थल पर पहुंचे। सड़क के किनारे रखे मोरंग को डालकर आग को फैलने से रोका गया साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में टैँकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक गुरुतेश सिंह, खलासी कुलदीप सिंह निवासी संगरूर पंजाब व टैंकर के घायल खलासी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब दो घंटे तक हाइवे पर एक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।