{"_id":"59344fc04f1c1b8b1c8b45f1","slug":"1496600524211-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्तावस्था में मिली 11 वर्ष पूर्व गायब युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्षिप्तावस्था में मिली 11 वर्ष पूर्व गायब युवती
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज (बस्ती)। 11वर्ष पूर्व घर से अचानक गायब हुई युवती रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के दड़वा मिश्र गांव स्थित बाग से पुलिस ने बरामद किया। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सिपुर्द कर दिया।
परिवार वालों के मुताबिक युवती का नाम गायत्री है। वर्ष 2006 में घर से बाहर निकली और गायब हो गई थी। उस समय वह सातवीं की छात्रा थी। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था इसकी सूचना लालगंज थाने पर भी दी गई थी। रविवार को कुछ बच्चे आम के बाग में खेल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर झाड़ियों के बीच घूमती एक युवती पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद पहुंची महिला सिपाही उसे अपने साथ थाने ले आई। जहां बातचीत के बाद उसके घर का पता चल गया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि बरामद युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।